फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doing something tells Double Murder Story

कुछ और ही बयां कर रही डबल मर्डर की कहानी

Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 डबल मर्डर की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है। वृद्ध दंपति गांव में सरेआम हत्या की बात स्वीकार कर रहे थे, जबकि डबल मर्डर की इस वारदात में पांच लोगों के शामिल होने की चर्चा है। खुद सीओ सहसवान उमेश यादव भी इस बात को स्वीकार करते हुए पड़ताल कराने की बात कह रहे हैं। हत्या के बाद दोनों के मोबाइल भी गायब कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मृतक कफील के भाई की ससुराल नदायल में है। इस वजह से उसका यहां आना-जाना भी था। किशोरी के दो बड़े भाई भी शुक्रवार रात घर पर ही थे। बकौल, वृद्ध  ने बताया कि वह और उसकी पत्नी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में कफील उनके घर में घुस आया। इन लोगों को जब इस बारे में पता लगा, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो उनको शक हुआ। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। वृद्ध आरोपी की उम्र करीब 65 साल है और उसकी पत्नी की करीब 60 साल। गौर करने वाली बात यह है कि बुजुर्ग दंपति के बयान भी अलग हैं। भले पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया हो, लेकिन सच्चाई यह है कि वारदात में पांच लोग शामिल होने की चर्चा जोरों पर चल रही है। बात ये भी है कि दो बुजुर्ग लोग दो जवान लोगों को कैसे मार सकते हैं? हो सकता है कि अन्य लोगों को बचाने के लिए बुजुर्ग दंपति ने हत्या का आरोप अपने सिर ले लिया हो, हत्या में ये दोनों शामिल ही न हों? खैर पुलिस इस दिशा में पड़ताल कर रही 
विज्ञापन

जुर्म इकबाल किया, लेकिन बयान विरोधाभासी
सहसवान। बुजुर्ग दंपति ने भले जुर्म इकबाल कर लिया है, लेकिन दोनों के बयान विरोधाभासी हैं। पत्नी का कहना है कि बेटी को थप्पड़ मारा दिया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। बाद में उसके दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया। जबकि वृद्ध कफील की गला घोंटकर हत्या की बात कुबूल कर रहा है। दोनों के बयान विरोधाभासी हैं। गांव के लोगों का कहना है कि अपनों को बचाने के लिए दोनों जुर्म कुबूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर युवती से मिलने आता था कफील
सहसवान। कफील के भाई  की ससुराल नदायल में ही है। वह टेंपो चलाया करता था। अक्सर अपने भाई की ससुराल आता था। किशोरी से उसका प्रेम प्रसंग नया नहीं था। किशोरी के दो बड़े भाई भी मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। शुक्रवार को ऐसा क्या हुआ कि किशोरी और उसके प्रेमी कफील को ही परिवार के लोगों ने मार डाला यह तो जांच का विषय है, लेकिन गांव के लोगों की मानें तो दिन में भी कफील किशोरी के घर पर ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed