फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dmtodha the injured student, at the intersection of performance, put the jam

घायल छात्र ने भी दमतोड़ा, चौराहे पर प्रदर्शन, लगाया जाम

Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dmtodha the injured student, at the intersection of performance, put the jam
घायल छात्र ने भी दमतोड़ा, चौराहे पर प्रदर्शन, लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत से कोहराम
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने की बाजार में भारी वाहनों की नो एंट्री की मांग

 नगर में बिल्सी रोड बाजार में शुक्रवार रात ट्रक की चपेट में आने से घायल स्कूटी सवार मामा की मौत के बाद भांजे ने भी दमतोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। बाजार में भारी वाहनों की नो एंट्री की मांग करते हुए लोगों ने घंटाघर चौराहे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम तो खुलवा दिया लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी मनोज शर्मा और उसके नौ वर्षीय भांजे क्षितिज उर्फ झलक को बाजार में चीनी लदे ट्रक ने उस वक्त रौंद दिया था जब दोनों किसी काम के लिए स्कूटी से बाजार को निकले थे। मनोज की हादसे के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल क्षिति उर्फ झलक ने बरेली पहुंचने से पहले रास्ते में ही दमतोड़ दिया। हादसे के वक्त भी लोगों में खासा गुस्सा था। उन्होंने ट्रक और बारात के बैंडबाजों में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मामा-भांजे का शव घर पहुंचा तो पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। चीख-पुकार मचाते घरवालों को देख लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इससे पहले गुस्साए लोगों ने घंटाघर चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल अनिल सोलंकी और मुजाहिद रजा ने बताया कि हादसे के लिए बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही जिम्मेदार है। प्रदर्शनकारियों ने बाजार में भारी वाहनों की नो एंट्री को भी आवाज बुलंद की। जाम खुलवाने के लिए पहुंचे कोतवाल ने बताया कि उन्होंने नो एंट्री के मुद्दे पर एसडीएम को चिट्ठी भेज दी है। कोतवाल के आश्वासन पर जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
घायलों को बाहर निकालने की कोशिश में युवक घायल
उझानी। ट्रक की नीचे स्कूटी के साथ फंसे मनोज शर्मा और उसके भांजे क्षितिज को बाहर निकालने के लिए कई राहगीरों ने जमकर मशक्कत की। राहगीरों में विक्की घायल हो गया। विक्की का हाथ लहूलुहान हो गया था। इलाज के लिए उसे रात में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

--------
काल का क्रूर मजाक, छीने दोनों छोटे लाड़ले
उझानी। सड़क हादसे में मृत मनोज शर्मा और उसके भांजे क्षितिज उर्फ झलक के साथ कुदरत ने ऐसा क्रूर मजाक किया कि लोग भी दंग रह गए हैं। करीब डेढ़ साल पहले मनोज के पिता मुन्नालाल की स्वाभाविक मौत हो गई थी। दो भाइयों में मनोज छोटा था। मनोज की बहन अनीता भी पति इस्लामनगर निवासी भारतभूषण के साथ पिता के घर के बराबर ही मकान खरीदकर रहने लगी थी। अनीता का पति कारोबार के सिलसिले में गुजरात में है। उसकी दो संतान में क्षितिज भी छोटा है। रितिक ने बताया कि उसका छोटा भाई बदायूं के मदर ऐथिना स्कूल में कक्षा-चार का छात्र क्षितिज मेधावी था। उसकी काबलियत का अंदाजा महज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह कोई भी सवाल पूछने पर तपाक से उत्तर दे देता था। मनोज और क्षितिज आपस में प्यार भी खूब करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed