{"_id":"887ff3efad068330f3bc593074f96dc7","slug":"dj-to-stop-the-attack-on-the-soldiers-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बंद कराने गए सिपाहियों पर हमला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे बंद कराने गए सिपाहियों पर हमला, एक की मौत
बदायूं
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ौली में घर के बाहर तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे को बंद कराने पहुंचे दो सिपाहियों पर घर के मालिक और उसकी पत्नी ने कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह लहूलुहान हालत में घर में पड़ा छोड़कर पूरा परिवार फरार हो गया। घायल सिपाहियों को बरेली रेफर किया गया जहां एक इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे सिपाही की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गुरुवार से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। गांव में जगतपाल शाक्य नाम का व्यक्ति बुधवार रात तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत बिल्सी थाने में की। इस पर रिसौली चौकी पर तैनात सिपाही मोहम्मद फहीम और भीमसेन को गांव में डीजे बंद कराने भेजा गया। गांव में सड़क किनारे ही जगतपाल शाक्य का घर है। रात लगभग नौ बजे दोनों सिपाही जगतपाल के घर पहुंचे और जगतपाल को आज के बाद डीजे न बजाने की हिदायत दी। दोनों कुछ समझ पाते कि इससे पहले जगतपाल ने परिवार वालों की मदद से उन्हें घर के अंदर खींच लिया। दरवाजा बंद कर दोनों पर कुल्हाड़ी और फावड़े से प्रहार किए। जब दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े तो पूरा परिवार वहां से भाग गया।
जगतपाल के भागने के बाद गांव वाले उसके घर में घुसे, अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। खबर पुलिस को दी गई। तुरंत ही एसपी देहात मुन्ना लाल, सीओ उझानी जेएस पाटनी कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें बरेली रेफर किया गया। घटना के बाद जगतपाल, उसकी पत्नी कांता और चार बच्चे घर से फरार है। जगतपाल के घर से पुलिस ने खून से सनी एक कुल्हाड़ी, फावड़ा, दो डंडे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों सिपाहियों की रायफलें भी यहीं से मिली हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
वर्जन-
गड़ौली गांव में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर दोनों सिपाही गांव पहुंचे थे। वहां जगतपाल नाम के व्यक्ति ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी को कांबिंग की जा रही है।
-सौमित्र यादव, एसएसपी