फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   District hospital dispute, LT also beaten soldier

जिला अस्पताल में विवाद,  एलटी ने सिपाही को पीटा

Tue, 06 Dec 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सीओ दातागंज की पेशी में तैनात है सिपाही वेद प्रकाश
 बलात्कार मामले में जिला अस्पताल की पैथालॉजी से मेडिकल रिपोर्ट लेने पहुंचे दातागंज सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही वेद प्रकाश शास्त्री को तकरार के बाद लैब टैक्नीशियन वीर सिंह ने पीट दिया। मारपीट में सिपाही घायल हो गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सिपाही को मेडिकल के लिए भेजा है। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी एलटी अपने दो साथियों के साथ फरार है।
सीओ दातागंज की पेशी में तैनात सिपाही वेद प्रकाश शास्त्री मंगलवार को जिला अस्पताल के पैथालॉजी से बलात्कार के एक मामले की मेडिकल रिपोर्ट लेने पहुंचा था। पैथालॉजी में लैब टैक्नीशियन वीर सिंह मौजूद था। सिपाही ने वीर सिंह को पूरा मामला बताते हुए पैथालॉजी मेडिकल रिपोर्ट देने को कहा। वीर सिंह ने इससे इंकार कर दिया। सिपाही पहले भी दो-तीन बार मेडिकल रिपोर्ट लेने आ चुका है। उसने वीर सिंह से इसकी वजह पूछी। इस पर एलटी वीर सिंह तमतमा गया। उसने सिपाही को गालियां देनी शुरू कर दीं। सिपाही ने विरोध किया। इस दौरान वीर सिंह के दो अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। सिपाही के मुताबिक तीनों नशे में थे। बात बढ़ने पर वीर सिंह ने दोनों साथियों के साथ सिपाही को पीट दिया। अवकाश का दिन होने की वजह से अस्पताल में ज्यादा भीड़ भी नहीं थी। सिपाही से मारपीट की खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले एलटी अपने साथियों के साथ भाग चुका था। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने वीर सिंह और उसके दोनों साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

------
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संबंधित एलटी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसके विभाग को भी लिखा जाएगा। सिपाही विभागीय काम से जिला अस्पताल गया था। आरोपी एलटी की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed