{"_id":"578f93414f1c1b6a48c4b5d9","slug":"dip-into-pool-of-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबकर छात्र की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां में छात्र नन्हें की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
गांव रसूलपुर कलां निवासी रिषीपाल का 12 वर्षीय पुत्र नन्हें कक्षा तीन में पढ़ता था। वह बुधवार को दिन में करीब दो बजे गाय चराने गांव के बाहर बस्तोई मार्ग पर गया था। गर्मी लगने पर वह तालाब में नहाने लगा। अचानक उसका पैर गहरे में जाने की वजह से वह डूब गया। देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खोजबीन की। उसके साथियों से जानकारी की, लेकिन किसी ने भय की वजह से कुछ नहीं बताया। परिजन खोजते हुए तालाब के किनारे पहुंचे। वहां उसके कपड़े बाहर रखे मिले। इसके बाद परिजनों ने तालाब में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसका शव मिला। रिषीपाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। नन्हें उनका तीसरे नंबर का बेटा था।