{"_id":"58ee6b534f1c1b9d36cf7b50","slug":"demolition-on-the-electric-sub-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़, कर्मियों से भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़, कर्मियों से भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो/ वजीरगंज।
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़, कर्मियों से भिड़े
- हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर भागे लोग
मोहल्ला बनिया में बिजली के लोकल फाल्ट के विरोध में पहुंचे करीब एक दर्जन लोगों ने बुधवार रात विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़ कर दी। बिल रूम का ताला तोड़कर कंप्यूटर, लैपटॉप भी तोड़ डाले। इतना ही नहीं विद्युत विभाग के संविदा कर्मी धर्म सिंह और अतर सिंह से भी भिड़ गए। उनकी काफी धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। इससे दो लोगों के चोट भी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले भाग गए।
मोहल्ला बनिया में बुधवार की देर रात लाइट की समस्या थी। फ्यूज उड़ जाने के कारण कुछ क्षेत्र की बिजली गुल होने की शिकायत करने लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। तोड़फोड़ की सूचना जेई सीके पटेल को दे दी गई। अधिकारियों के साथ वह भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस ने बाद में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।