{"_id":"2b17645a63a5df66041fd25d9eaad612","slug":"delhi-police-raided-two-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का दो गांवों में छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस का दो गांवों में छापा
बदायूं
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
बदायूं का रहने वाला एक युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। करीब दो महीने पहले वह दिल्ली से एक छात्रा को बहला-फुसला कर भगा लाया था। इसका मुकदमा दिल्ली में दर्ज है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम सिविल लाइंस थाने पहुंची। टीम ने बरातेदाद और गुराई गांव में छापामारी की। बाद में रोडवेज के आसपास के इलाके भी खंगाले। एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन