{"_id":"a89f0828f7fc903904713df44ba0f578","slug":"deceived-by-swindle-reward-76-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम का झांसा देकर ठगे 76 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनाम का झांसा देकर ठगे 76 हजार
बदायूं
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टीवी पर चेहरा पहचानो प्रतियोगिता के नाम पर ठगों ने बिल्सी के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी ओम प्रकाश से 76300 रुपये ठग लिए। ओम प्रकाश की ओर से इस मामले में कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया। कोर्ट ने बिल्सी थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।
ओमप्रकाश का आरोप है कि 30 जुलाई 2014 को एक टीवी चैनल पर कार्यक्रम का रहा था। इसमें एक चेहरा दिखाया गया। कहा गया कि चेहरा पहचानने वाले को इनाम में टाटा सफारी कार दी जाएगी। ओमप्रकाश ने टीवी चैनल पर बताए गए नंबर पर फोन कर चेहरे के बारे में बताया। इसके बाद उनके पास फोन आया कि वह प्रतियोगिता के विनर रहे हैं। इनाम पाने के लिए उनको टैक्स के रुपये जमा करने होंगे। उनको एक खाता नंबर बताया गया। इस खाते में उनसे तीन बार में 76,300 रुपये जमा कराए गए। यह रकम उन्होंने एसबीआई की शाखा बिल्सी में जमा की। इसके बाद भी उनको इनाम नहीं मिला। बाद में फोन आया कि उनको 51,200 रुपये और जमा करने होंगे। वह समझ गए कि उनसे ठगी हुई है। एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने टीवी चैनल के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। कोर्ट ने बिल्सी पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।
सेलर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
सैदपुर। वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर में मेन रोड पर कन्या पाठशाला के सामने यूनिस का धान का सेलर है। बुधवार की रात चोर ताले तोड़कर अंदर घुस गए। यहां से पांच हजार रुपये, दो मोबाइल चोरी कर लिए। यूनिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालत में मौत
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के गांव भोजीपुरा पाबई में एक वीरेश की पत्नी तारावती (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को खबर दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों की ओर से भी अब तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। एसओ गंगा सिंह यादव ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार किया है।