फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death in police custody, three suspended SO Smte

पुलिस हिरासत में मौत, एसओ समते तीन सस्पेंड

Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Death in police custody, three suspended SO Smte
जैनुल के घरवाले
इस्लामनगर/बदायूं।बीमा की रकम हड़पने के लिए खुद की मौत का ड्रामा रचने वाले सहसवान के कालीन व्यापारी जैनुल आब्दीन की पुलिस हिरासत में गुरुवार रात मौत हो गई। पुलिस और घरवाले मौत की वजह हार्टअटैक बता रहे थे, जबकि पोस्टमार्टम के अनुसार फंदे पर लटकने से जान गई। हिरासत में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी महेंद्र यादव ने मौका मुआयना करने के बाद एसओ इस्लामनगर सीपी सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और विशु कुमार को सस्पेंड कर दिया। आब्दीन ने ढाई महीने पहले अपनी मारुति वैन में अज्ञात व्यक्ति को जिंदा जलाकर खुद को मृत दर्शाया था। उसके नाम 65 लाख रुपये की कई बीमा पॉलिसी थीं, जिसे वह हड़पना चाहता था। मामले की पड़ताल के दौरान जैनुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दो दिन तक उससे पूछताछ की गई। गुरुवार रात इस्लामनगर थाने की हवालात में जैनुल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. राजेश वर्मा और डॉ. कप्तान सिंह के पैनल ने शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक हवालात में आब्दीन को कंबल दिया गया था। इसी कंबल के एक सिरे को फाड़कर उसने फांसी लगा ली। पुलिस को जब पता चला तो आननफानन में उसका शव उतारकर जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी साफ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर एसओ इस्लामनगर और ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। अभी पीएम रिपोर्ट मुझे मिली नहीं है। इस बारे में ज्यादा नहीं कह सकता।-महेंद्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed