{"_id":"eed68153317b326550ccb5b7e80ba677","slug":"death-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर थाने के मोहम्मदनगर निवासी उमाशंकर (25) पुत्र दुर्गा प्रसाद कई
साल से पानीपत में रहता था। उसने वहीं शादी की थी। उसके दो बच्चे हैं।
पत्नी से झगड़ा होने के बाद पांच दिन पहले वह घर आ गया था। तब से उमाशंकर
अवसाद में था। रविवार की रात उसने शराब पी। बाद में करतौली हाल्ट पर उसने
बरेली से कासगंज जाने वाली ट्रेन से कटकर जान दे दी। शिनाख्त के बाद पुलिस
ने खबर परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से
इंकार कर दिया। उनकी ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
ब्राडगेज लाइन पर पहला हादसा
बदायूं। ब्राडगेज रेल लाइन पर डेढ़ साल के बाद 11 अगस्त से रेलगाड़ियों का संचालन शुरू हुआ है। इस लाइन पर आत्महत्या का यह पहला मामला है।
ब्राडगेज लाइन पर पहला हादसा
बदायूं। ब्राडगेज रेल लाइन पर डेढ़ साल के बाद 11 अगस्त से रेलगाड़ियों का संचालन शुरू हुआ है। इस लाइन पर आत्महत्या का यह पहला मामला है।