फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death comes seeking vow ill

मन्नत मांगने आए बीमार की मौत

Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Death comes seeking vow ill
मन्नत मांगने आए बीमार की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
कस्बे के पड़ोस में स्थित सिद्धबाबा देवस्थान पर मन्नत मांगने आए बीमार व्यक्ति की रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। मृतक के बेटे और पत्नी के पास शव घर ले जाने के रुपये न होने पर कस्बे के लोगों ने चंदा जुटाकर शव को घर तक भिजवाया। स्टेशन पर पत्नी और बेटे का रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र के गांव मल्लूपुर के निवासी राकेश उर्फ चुन्नू लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस वजह से इलाज कराने में अक्षम थे। वह कस्बे में स्थित सिद्धबाबा देवस्थान मंदिर में मन्नत मांगने के लिए  गाजियाबाद के रहने वाले किसी रिश्तेदार के यहां से आए थे, उनके साथ पत्नी नरायन देवी और बेटा अंकित साथ था। सुबह करीब आठ बजे पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही उनकी हालत बिगड़ी और स्टेशन पर मौत हो गई। बेटे और पत्नी के पास शव को शाहजहांपुर में स्थित पैतृक गांव ले जाने के लिए रुपये तक नहीं थे। इस पर वहां पर मौजूद शिक्षिका सीमा रानी ने चंदा देकर शुरुआत की तो वहां पर तमाम लोगों ने रुपये एकत्रित करके शव को भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed