फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body thrown in the forest by killing teenager

किशोरी की हत्या कर जंगल में फेंका शव

Tue, 25 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान (बदायूं)। Updated Tue, 25 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the forest by killing teenager
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
ऑनर किलिंग के शक में परिवार की दो महिलाएं हिरासत में
विज्ञापन

शरीर पर चोटों के निशान, जहर देकर हत्या की आशंका


महावा नदी किनारे एक किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर न सिर्फ चोटों के निशान थे बल्कि पूरा शरीर नीला पड़ गया था। ऑनर किलिंग के शक में मृतका के परिवार की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। बाकी परिवार वाले घटना के बाद से ही घर से भागे हुए है। सीओ सहसवान श्योराज सिंह और इंस्पेक्टर सहसवान मौके पर पहुंचे और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रविवार रात करीब आठ बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बडेरिया के पास एक किशोरी की हत्या कर दी गई है और उसके परिवार वाले शव को ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की एक टीम गांव पहुंच गई। यहां पूछताछ में मृतका के परिवार की महिलाओं ने बताया कि एक किशोरी की हालत बिगड़ गई है। परिवार वाले इलाज कराने के लिए उसे बाहर ले गए हैं। सहसवान सीओ श्योराज सिंह भी देर रात गांव पहुंच गए। उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि परिवार वालों ने किशोरी की हत्या कर दी है। उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए जंगल की ओर ले गए हैं। ग्रामीणों के बताये अनुसार पुलिस उनके पीछे लग गई। देर रात तक पुलिस गांव के आसपास जंगल में खोजबीन करती रही लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद पुलिस कोतवाली लौट गई।
विज्ञापन

 सोमवार सुबह गांव के पश्चिम में किशोरी का शव महावा नदी किनारे पड़ा देखा गया। गांव के लोगों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस ने देखा कि किशोरी के शरीर पर चोटों के निशान हैं। उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसकी जहर देकर हत्या की गई है। किशोरी के परिवार वाले घर से भागे हुए हैं  इसलिए पुलिस इसको प्रारंभिक तौर पर ऑनर किलिंग मानकर चल रही है। पुलिस ने मृतका के परिवार की दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। शव को मोरचरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह साफ हो जाएगी। क्षेत्र में ऑनर किलिंग की चर्चा भी हैं। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
- श्योराज सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed