फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dalit teenager rape

दलित किशोरी से रेप

Sat, 27 Jun 2015 11:44 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 27 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dalit teenager rape
शहर की पॉश कॉलोनी में दुकान पर टॉफी लेने गई एक 14 साल की दलित किशोरी को मोहल्ले का ही एक लड़का बहला-फुसला कर बाइक पर बैठा ले गया। नगला शर्की गांव के पास एक गन्ने के खेत में लड़के के दूसरे साथी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना 23 जून की है। शनिवार को किशोरी को लेकर उसका पिता सिविल लाइंस थाने पहुंचा। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। आरोपी और किशोरी एक ही बिरादरी के हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के एक ब्लाक में रहने वाली दलित किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 23 जून को दोपहर कॉलोनी में ही दुकान पर टॉफी खरीदने गई थी। उसको रास्ते में पड़ोस का ही रिषभ मिला। बहाने से रिषभ ने किशोरी को बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे वह नगला शर्की के पास एक गन्ने के खेत में ले गया। वहां रिषभ का साथी संतोष उर्फ शिवम पहले से था। गन्ने के खेत में संतोष उर्फ शिवम ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

लड़की घर पहुंची तो परिवार वालों के काफी पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को परिवार वालों ने ज्यादा जोर दिया तो उसने पूरा वाक्या बताया। शनिवार को किशोरी के पिता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिषभ और संतोष उर्फ शिवम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिषभ को हिरासत में ले लिया गया है। इधर कॉलोनी में चर्चा है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। एक आरोपी पुलिस हिरासत में है। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई तरह की चर्चाएं हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed