फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dalit teenage girl raped in house

दलित किशोरी को घर में बंद कर दुष्कर्म

Thu, 27 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मूसाझाग।
अमर उजाला ब्यूरो मूसाझाग। Updated Thu, 27 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dalit teenage girl raped in house
महिला खिलाड़ी से रेप
- सोमवार शाम वारदात, बुधवार को दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

- किशोरी के पिता की हो चुकी मौत, भाई भी कोई नहीं 

थाना क्षेत्र के एक गांव के ही युवक ने शौच को जा रही दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में दो दिन के बाद बुधवार को पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है। उसके कोई भाई भी नहीं है। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज कराने में दो दिन की देरी हो गई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
मूसाझाग थाने के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। उसके कोई भाई भी नहीं है। किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। किशोरी सोमवार की शाम शौच को जा रही थी। रास्ते में ही गांव के रंजीत का घर पड़ता है। रंजीत ने उसे अपने घर में खींच लिया। आरोप है कि यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घर पर पहुंच कर इस बारे में अपनी मां को बताया। किशोरी की मां ने दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे किशोरी के चाचा और चचेरे भाइयों को इस बारे में सूचना दी। आरोपी रंजीत भी दलित बिरादरी का है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात भी चली। मंगलवार रात किशोरी के चाचा और चचेरे भाई गांव पहुंचे। बुधवार सुबह यह लोग किशोरी को लेकर मूसाझाग थाने आए। यहां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रंजीत के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ अभी पाक्सो एक्ट की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पड़ताल की जार ही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एपी सिंह यादव, एसओ मूसाझाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed