{"_id":"5814ebda4f1c1b944ebc5739","slug":"dalit-girl-raped-and-entered-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित किशोरी से घर में घुसकर बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित किशोरी से घर में घुसकर बलात्कार
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां थाने के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के माता-पिता बाजार गए थे। वह घर लौटे और भागते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसावां थाने के एक गांव के दंपति शुक्रवार को म्याऊं के बाजार में खरीदारी करने गए थे। उनकी 14 साल की बेटी घर पर अकेली थी। गांव का ही बंटी नाम का युवक मौका पाकर घर में घुस गया। उसके तीन साथी घर के बाहर खड़े होकर पहरेदारी करते रहे। आरोप है कि बंटी ने 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। दंपति जब बाजार से लौटे तो बंटी घर के अंदर ही था। उनकी बेटी अचेत हालत में पड़ी थी। दंपति ने भागते हुए आरोपी बंटी को दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दरवाजे पर खड़े बंटी के तीन साथी उनको देखकर मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने बंटी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि इस घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। सच्चाई तो मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।
किशोरी की मां की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। धारा 164 के बयान और मेडिकल रिपोर्ट पर काफी कुछ निर्भर करता है। - आरके माथुर, एसओ उसावां
विज्ञापन
किशोरी की मां की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। धारा 164 के बयान और मेडिकल रिपोर्ट पर काफी कुछ निर्भर करता है। - आरके माथुर, एसओ उसावां
विज्ञापन