फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dacoity in two villages, seven injured

फैजगंज बेहटा के दो गांवों बदमाशों का धावा, लूटपाट, फायरिंग में सात घायल

Wed, 11 Apr 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 11 Apr 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
Dacoity in two villages, seven injured

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार रात 18-20 शस्त्रधारी बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाश परमानंदपुर में एक ग्रामीण को गोली मारकर उसकी तीन भैंस लूटकर ले गए। वहीं ग्राम सिसरका में घुसे बदमाशों ने पांच घरों में घुसकर लूटपाट की। ग्रामीणों के विरोध करने पर मारपीट की। दंपति और उनकी बेटी समेत छह लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत है। सूचना मिलने पर एसएसपी अशोक कुमार और एसपीआरए डॉ. एसपी सिंह ने मौका मुआयना किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दहशत को देखते हुए गांव में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन

परमानंदपुर गांव,  फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित है। मंगलवार रात करीब 12 बजे परमानंदपुर में घुसे बदमाश उदयवीर की तीन भैंस खोलकर ले जाने लगे। आहट सुनकर घर के बाहर सो रहे उदयवीर की आंख खुल गई। उसके विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं पड़ोस में उसके भतीजे राजवीर की भैंस बंधी थी, जिसे बदमाश खोलकर ले गए। फायर की आवाज सुनकर जागे गांव वाले अपने घरों की छतों पर जाकर शोर मचाने लगे। इससे बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल की ओर चले गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर और हल्का इंचार्ज को दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन

उसी रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने ढाई किलोमीटर दूर ग्राम सिसरका में धावा बोला। यहां सबसे पहले सहदेव की भैंस खोलकर ले जाने लगे। वहीं घर में सो रहे सहदेव व उनकी पत्नी प्रेमवती ने जागने पर शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया।  गोली लगने से सहदेव और उनकी पत्नी प्रेमवती घायल हो गए। इसी बीच बदमाश पड़ोसी नत्थू सिंह के घर में घुस गए। विरोध करने पर बदमाशों ने नत्थू सिंह के गोली मार दी और घर में रखे दस हजार रुपये, मोबाइल व जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश बबलू के घर में घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बबलू, उसकी पत्नी मिथलेश और 18 साल की बेटी बेटी कविता गोली मार दी। इसके बाद बदमाश वहीं शिशुपाल के घर में घुसे। उसके घर से आठ हजार रुपये नकद, पाजेब, सोने के कुंडल आदि लूट लिए। ओमवीर के घर में घुसे बदमाशों ने उसकी पत्नी नीतू सिंह से कुंडल, पाजेब, सोने का पैंडल और छह हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की। करीब डेढ़ घंटे लूटपाट के बाद बदमाश जमकर फायरिंग करते हुए चले गए। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार फोन करने पर बदमाशों के जाने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार सुबह सिसरका गांव पहुंचे एसएसपी अशोक कुमार, एसपीआरए ने पुलिस के साथ क्षेत्र में कांबिंग की थी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने दोनों गांवों में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed