फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बंदूक की नोक पर ढाई लाख की डकैती

Thu, 16 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Thu, 16 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
रजनेश मैजिक वाहन से मोबाइल टावर के उपकरणों की ढुलाई करते हैं। मंगलवार को वह मोबाइल टावर के उपकरण लेकर बरेली के भुता गए थे। माता-पिता, पत्नी, चार बेटियां और दो माह का बेटा घर पर थे। रात में डेढ़ बजे कच्छा-बनियानधारी चार-पांच बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुसे। रजनेश के माता-पिता घर की छत पर सो रहे थे। पत्नी सावित्री बच्चों के साथ नीचे सो रही थी। घर में घुसते ही बदमाशों ने रजनेश की पत्नी और बच्चों बंदूक तान दी। शोर मचाने पर दो माह के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। सावित्री से सेफ की चाबी मांगी। सेफ से 70 हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद सावित्री और उसके बच्चों ने शोर मचाया। छत पर सो रहे परिवार वाले और पड़ोसी जाग गए। रात में ही पुलिस को खबर दी गई। थाना पुलिस इसके बाद भी गांव नहीं पहुंची। बाद में गांव के लोगों ने सीओ उझानी सतीश शर्मा को फोन पर घटना के बारे में जानकारी दी। सीओ ने थाना पुलिस को हड़काया तो पुलिस मौके पर पहुंची। रजनेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बुधवार को सीओ उझानी सतीश शर्मा के साथ एसओ रुकुमपाल सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

बाक्स
एसओ बोले, चोरी की तहरीर लाओ
कादरचौक। थाना पुलिस ने लूट की रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। रजनेश का आरोप है कि एसओ रुकुमपाल सिंह ने उससे चोरी की तहरीर लाने को कहा। उससे कहा गया कि चोरी में रिपोर्ट दर्ज होगी। यह भी आरोप है कि घटना के बाद रात में ही एसओ को सीयूजी नंबर पर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में 100 नंबर पर घटना की खबर दी गई। इसके बाद थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनें घटना स्थल का मुआयना कर पीड़ित और उसके परिवार से जानकारी ली है। मामले में जांच हो रही है। अगर लूट की घटना है तो मुकदमा भी लूट में दर्ज किया जाएगा। थाना पुलिस इस मामले में क्या कर रहा है इसकी जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-सतीश शर्मा, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed