फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of shrine Expedite the process of attachment

निर्माणाधीन धर्मस्थल की कुर्की की प्रक्रिया तेज

Sat, 13 Jun 2015 07:07 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 13 Jun 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन

अचौरा में निर्माणाधीन धर्मस्थल को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के बीच ही प्रशासन ने 145 (कुर्की) की कार्रवाई पूरी कराने के लिए प्रक्रिया भी तेज कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा में निर्माणाधीन धर्मस्थल के आसपास शनिवार को भी पुलिस का पहरा रहा। दरोगा प्रयागराज की  मौजूदगी में पीएसी और पुलिस फोर्स ने हालात पर नजर रखी। बता दें कि पांच जून को अचौरा में धर्मस्थल को लेकर बवाल हो गया था। उसी दिन से पुलिस ने चौकसी बरकरार रखी है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को पुलिस ने बाहरी लोगों के पहुंचने की आशंका पर पूरे गांव को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया था।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर से कोतवाली पुलिस ने विवादित स्थल पर मालिकाना हक का पता लगाने के लिए एसडीएम कोर्ट में पिछले दिनों 145 की रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट भेजने वाले दरोगा ओपी सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में पेश कर हालात के बारे में अपना पक्ष रखा। अभी गांव के कुछेक लोगों के बयान होने बाकी हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रशासन कुर्की की कार्रवाई जल्द ही पूरी करने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनामा कराने की जुगत में जुटे कुछ लोग
उझानी। पुलिस ने निर्माणाधीन धर्मस्थल के बारे में उसके मालिक के नाम का पता लगा लिया है। भूमि पर स्कूल की परमीशन नहीं होने की बात भी साफ हो चुकी है। बताते हैं कि भूमि को धर्मस्थल के नाम कराने के लिए गत दिवस कुछ लोग उप निबंधक कार्यालय बदायूं के आसपास भी देखे गए। यह बात पड़ोसी गांव के लोगों को पता लगी तो उन्होंने अचौरा वालों को भी अवगत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed