{"_id":"b87a4ff223a9a1c085850d43484e5bba","slug":"commotion-in-the-hospital-cms-siege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में हंगामा, सीएमएस का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में हंगामा, सीएमएस का घेराव
बदायूं
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नसरुल को गोली मारने की खबर पर उसके परिवार और गांव के तमाम लोग गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने डॉक्टर पर मेडिकल में हीलालवाली और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बाद में गांव वालों ने सीएमएस का भी घेराव किया।
दरअसल, नसरुल के परिवार वालों का आरोप था कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसके मेडिकल मुआयना में हेरफेर किया है। मुआयना से पहले डॉक्टर हीलाहवाली कर रहा था। बाद में नसरुल के इलाज में भी लापरवाही हुई। इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए सीएमएस डॉ. शशि अग्निहोत्री का घेराव किया। बाद में तमाम लोग सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार से भी मिले। इस दौरान अस्पताल में कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बनी। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत किया।
विज्ञापन