{"_id":"586d0bbe4f1c1bdd69158d68","slug":"child-death-in-accident-three-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बच्ची की मौत, माता-पिता समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बच्ची की मौत, माता-पिता समेत तीन घायल
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने भिड़े
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। उसके माता-पिता समेत तीन लोग घायल भी हुए। हादसा बुधवार दोपहर बिसौली में कुढ़ौली मोड़ के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरेली के थाना बिसारतगंज के गांव पिलरिया निवासी अभिषेक की इस्लामनगर थाने के गांव रुदायन में ससुराल है। बुधवार को वह अपनी पत्नी प्रीति, तीन साल की बेटी निशा और बहनोई मुनीष के साथ रुदायन जा रहे थे। सभी लोग दो बाइक पर थे। बिसौली में कुढ़ौली मोड़ पर चीनी मिल में गन्ना उतार कर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में निशा की मौके पर मौत हो गई। अभिषेक, प्रीति और मुनीश घायल हो गए। हादसे के बाद यहां जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।