फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cc camera not working

सीसी कैमरे हुए खराब पीएएस ने दम तोड़ा

Wed, 28 Jan 2015 08:49 PM IST
badaun
badaun Updated Wed, 28 Jan 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में लगे सीसी कैमरे खराब हो गए हैं। पुलिस चौकियों पर लगाए गए पब्लिक एड्रस सिस्टम (पीएएस) ने भी दम तोड़ दिया है। खराब पड़े सीसी कैमरों का फायदा अपराधियों को मिल रहा है। कई बार अपराधी वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं और पुलिस की तीसरी आंख उनको देख तक नहीं पाती।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले शहर के मथुरिया चौक, छह सड़का, लावेला चौक, खेड़ा नवादा, लालपुल तिराहा और महिला अस्पताल में सीसी कैमरे लगाए गए थे। जिन जगहों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं, उनके पास ही इनका कंट्रोल रूम बनाया गया है। पीएएस का संचालन डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम से होता है। खराब पड़े सीसी कैमरे और पीएएस किसी काम के साबित नहीं हो रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अगर सभी सीसी कैमरे दुरुस्त होते तो कई घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस को दिक्कतें न आतीं। लावेला चौक के आसपास कई बार लूट की वारदातें हो चुकी हैं। खेड़ा नवादा इलाके में अक्सर चोरियां होती रहती हैं। इनके साथ मथुरिया चौक, छह सड़का भी काफी संवेदनशील इलाकों में शुमार हैं।
विज्ञापन


वर्जन-
शहर के कुछ इलाकों में सीसी कैमरे खराब हो गए हैं। इनको ठीक कराने की जिम्मेदारी आरआई रेडियो को दी गई है। यह जरूरी है कि जिस उद्देश्य से कैमरे लगाए गए हैं, वह पूरा हो। जल्द सभी कैमरे दुरुस्त करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लल्लन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed