फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CBI's SP reached Badayun, questioned many

सीबीआई के एसपी बदायूं पहुंचे, कई से की पूछताछ

Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Thu, 25 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
CBI's SP reached Badayun, questioned many
पु‌लिस - फोटो : file photo
रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड मामले में किया मुआयना    
विज्ञापन

इस्लामनगर में उमेश यादव के मामले में भी घंटों की पड़ताल      


चर्चित रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड और इस्लामनगर थाने के गांव सिठौली के अगवा किए गए उमेश यादव मामले में पड़ताल के लिए गुरुवार को सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के एसपी एसके खरे बदायूं पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद पहले तो उन्होंने सीबीआई टीम के साथ शहर के मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुर में रिटायर्ड इंजीनियर दंपति के घर को देखा। यहां लोगों से पूछताछ की। इसके बाद वह टीम के साथ इस्लामनगर थाने के गांव सिठौली पहुंचे। यहां भी कई लोगों से पूछताछ की गई।       
कोतवाली के ब्राह्मपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता (70) की अप्रैल 2015 में नृशंस हत्या कर दी गई थी। आठ अप्रैल 2015 की रात दोनों के घर की रसोई में मिले थे। इस पेंचीदा मर्डर मिस्ट्री के वर्कआउट में पुलिस के फेल रहने पर सरकार ने जांच सितंबर 2016 में जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दी थी। गुप्ता दंपति के बेटे मुकुल गुप्ता को फर्जी एनकाउंटर में पुलिस ने  मार दिया था। इस मामले में आईपीएस अफसर जे रविंद्र गौड़ भी आरोपी थे। ऐसे में मुकुल के माता-पिता की हत्या से कई सवाल उठे थे। विजेंद्र गुप्ता अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए लड़ रहे थे।      
विज्ञापन

दूसरा मामला इस्लानगर थाने के गांव सिठौली का है। यहां के उमेश यादव पुत्र चंद्रपाल का 31 जुलाई 2014 को अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों के परिवार में कई लोग पुलिस महकमे में बड़े ओहदों पर होने की वजह से जांच प्रभावित होती रही। सत्यवती ने पुलिस जांच के खिलाफ कोर्ट की शरण ली थी। इस पर कोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। सीबीआई ने उमेश का पता बताने वाले को इनाम का ऐलान भी किया है। दोनों मामलों में सीबीआई की विशेष अपराध शाखा जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई को दोनों मामलों में कई क्लू मिले हैं। ऐसे में जांच ने जोर पकड़ा है। गुरुवार को इसी के चलते सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के एसपी एसके खरे ने बदायूं पहुंच कर पड़ताल की। इसके बाद वह लखनऊ लौट गए।     ----
विज्ञापन
विज्ञापन


एक टीम बदायूं में, आज भी होगी कई से पूछताछ      
बदायूं। सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के एसपी एसके खरे दोनों मामलों में पड़ताल करने के बाद लखनऊ लौट गए हैं, लेकिन जांच एजेंसी की एक टीम डीएसपी वी दीक्षित के साथ बदायूं में ही डेरा डाले हुए है। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी ने शुक्रवार को दोनों मामलों में पूछताछ के लिए कई लोगों को निरीक्षण भवन गेस्ट हाउस बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed