फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   car wreck The death of the elderly

कार की टक्कर  से बुजुर्ग की मौत

Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्सी में गुरुवार रात परौली गांव के पास हुआ हादसा
बिसौली-बिल्सी रोड पर साइकिल सवार बुजुर्ग की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात गांव परौली के पास हुआ। हादसे के बाद कार का चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। 
बिल्सी थाने के गांव परौली निवासी सरदार अली (65) पुत्र शेर मोहम्मद गुरुवार को साइकिल से बिल्सी-बिसौली रोड स्थित नागपुर गांव में साप्ताहिक बाजार गए थे। रात को वह साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास उनको पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया। हादसे में सरदार अली की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर भाग गया। मृतक के पुत्र दिलशाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से छात्रा घायल
बिल्सी। टेंपो की टक्कर से बाइक सवार छात्रा घायल हो गई। थाना क्षेत्र के गांव खैरी के प्रधान अबरार खां की 10 वर्षीय बेटी रिफा शिशु शिक्षा सदन में कक्षा तीन की छात्रा है। गुरुवार को वह गांव के एक युवक के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। रास्ते में बाइक को पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में रिफा गंभीर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed