फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Camp suddenly became court premises, looking doubtful

अचानक छावनी बना कोर्ट परिसर, संदिग्ध तलाशे

Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Camp suddenly became court premises, looking doubtful
अचानक छावनी बना कोर्ट परिसर, - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
कोर्ट परिसर में बुधवार अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई। एसएसपी सुनील सक्सेना भारी पुलिस बल के साथ अचानक कोर्ट परिसर पहुंच गए। पुलिस ने चेकिंग कर संदिग्ध तलाशने शुरू कर दिए। एकाएक कोर्ट की सुरक्षा बढ़ने से लोग तरह तरह के कयास लगाने लगे। पहले तो कयास लगाए जा रहे थे कि कोई बड़ा अपराधी सरेंडर करने पहुंच रहा है। बाद में चर्चा चली कि कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है। शाम होते-होते स्थिति साफ हुई। बताया गया कि पुलिस मुख्यालय ने पूरे सूबे में जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह कोर्ट में कामकाज शुरू होते ही अचानक पुलिस का बड़ा मूवमेंट हुआ। कई थानों का फोर्स, पीएसी और फायर ब्रिगेड ने कोर्ट परिसर को घेर लिया। सभी दरवाजे बंद करने के बाद यहां आने-जाने वाले लोगों की तलाशी शुरू कर दी गई। एसएसपी सुनील सक्सेना ने एसपी सिटी अनिल यादव और एसपी देहात संजय राय के साथ परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे तक अधिकारी यहां जमे रहे। 
विज्ञापन

जिला जज एनके जौहरी, सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने भी कोर्ट परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डीजीपी मुख्यालय से मिले आदेश के आधार पर कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाकर सर्च अभियान चलाया गया। शक होने पर कई लोगों से पूछताछ भी की गई। अभियान के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। कोर्ट परिसर में नियमित सुरक्षा व्यवस्था का डेमोस्ट्रेशन किए जाने की बात एसपी सिटी अनिल यादव ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed