फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bypass of Ujani proving Accident Zone

एक्सीडेंट जोन साबित हो रहा उझानी का बाईपास

Tue, 25 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी/बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी/बदायूं। Updated Tue, 25 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bypass of Ujani proving Accident Zone
accident - फोटो : amar ujala
एक महीने में हाईवे पर दूसरा बड़ा हादसा      
विज्ञापन

सुरक्षित यातायात के लिए कई अभियान चलते हैं। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। इसके बावजूद बदायूं-कछला रोड पर लगातार बड़े सड़क हादसे होते हैं। 28 मार्च को हाईवे पर जायलो कार और टैंकर की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई थी। एक महीना भी न बीता मंगलवारक को रोडवेज बसों की टक्कर का दूसरा हादसा हो गया। इसमें चार लोगों की जान चली गई। 25 से ज्यादा घायल हो गए। इससे पहले भी उझानी में बड़े सड़क हादसे हुए हैं। करीब छह साल पहले 25 दिसंबर 2010 को बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज बस और डीसीएम की टक्कर में 45 लोगों की मौत हो गई थी। 16 फरवरी 2016 को गुनौरा वाजिदपुर के पास हादसे में पांच लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद 27 अप्रैल 2016 को गांव नौशेरा की ओर जाने वाले रोड पर बाइक सवार चार लोगों को पिकअप ने रौंद दिया था। तीन अप्रैल 2015 को इसी रोड पर हादसे ने पांच जिंदगियों को निगल लिया था।
    
अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल      
संगत सिंह (25) परसाखेड़ा बरेली, श्रवण सिंह (45) सिंहपुर थाना मिलक रामपुर, अरविंद सिंह (25) थाना जहानाबाद डाक पट्टी पीलीभीत, डॉ. अब्दुल रऊफ (65) न्यू सरसुइया अलीगढ़, वकील अहमद (40) बहादुरगंज उझानी जिला बदायूं, रमाकांत (28) पचकोरा फिरोजाबाद, परमवीर सिंह गिरधरपुर थाना उझानी, मुनाजिर (35) परौली थाना बिल्सी, राजकृष्ण शर्मा (38) कछला थाना उझानी, सुनील कुमार (32) चौकीपुर मथुरा, आशा (40) पत्नी शैलेंद्र, दीक्षा (9) पुत्री शैलेंद्र मूढ़ा पांडेय मुरादाबाद, राधिका (29) पत्नी कोमल प्रसाद अन्नपूर्णा कॉलोनी कासगंज, चोखे लाल (45) मिर्जापुर थाना अवागढ़ एटा, सुधीर कुमार शर्मा (45) एटा, सौरभ चौहान (25) मोहल्ला मिश्रान मैनपुरी, इंतजार हुसैन (50) मोहल्ला पठान टोला सहसवान, शरीफ अहमद (42) शेखूपुर थाना सिविल लाइंस बदायूं।      
विज्ञापन


नातिन के साथ बहन के घर आ रही थीं किशोरी देवी      
बदायूं। हादसे का शिकार मैनपुरी के मोहल्ला मिश्राना निवासी 46 वर्षीय किशोरी देवी पत्नी ओमकार अपनी नौ साल की नातिन सोनाक्षी पुत्री सोनू राठौर के साथ शहर के मोहल्ला नेकपुर में अपनी बहन के घर आ रही थीं। नेकपुर में रहने वाली उनकी बहन मधु के यहां शादी समारोह है। किशोरी देवी और सोनाक्षी की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायकों ने जाना घायलों का हाल      
बदायूं। भाजपा विधायकों राजीव सिंह बब्बू, महेश गुप्ता, धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, और दातागंज के चेयरमैन राजीव गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।     

 परिवहन निगम ने दिए जांच के आदेश
बदायूं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बदायूं पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बदायूं डिपो में रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।       

घायलों के इलाज में जुटी 10 डॉक्टरों की टीम      
बदायूं। अस्पताल प्रशासन घायलों के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरता चाहता था। ऐसे में घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने से पहले सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा के आदेश पर प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत कुमार जिला अस्पताल पहुंच गए। आनन-फानन में घायलों के इलाज के लिए 10 डॉक्टरों की एक टीम बना दी गई। लखनऊ मीटिंग में गए सीएमओ डॉ. नेम चंद्रा भी पल-पल की जानकारी लेते रहे।       

अस्पताल के जाम में फंसी एंबुलेस      
बदायूं। उझानी से जब घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान भाजपा के एक विधायक भी काफिले के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। काफिले में शामिल गाड़ियों को अस्पताल के गेट पर बेतरतीब खड़ा कर दिया गया। ऐसे में घायलों की दो एंबुलेंस जाम में फंस गईं। बाद में पुलिस ने विधायक के काफिले की गाड़ियों को हटाकर एंबुलेंस पास कराईं।


कुछ सवारियों का सामान और सेलफोन गायब      
उझानी। हादसे के बाद मची चीख-पुकार के बीच ही दोनों बसों में सवार कुछ यात्रियों का सामान मौके पर ही छूट गया। इनमें से मैनपुरी के मिश्राना मोहल्ला निवासी सौरभ चौहान ने बताया- उसका बैग नहीं मिला। सहसवान के इंतजार का सेलफोन पीलीभीत में जहानाबाद के अरविंद कुमार का सामान भी गायब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed