{"_id":"88228addc276ede535d703014281e232","slug":"businessmen-fought-with-the-food-inspection-team-in-mava-bazar-not-let-team-to-take-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मावा बाजार में खाद्य टीम से विवाद, सेंपिल नहीं लेने दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मावा बाजार में खाद्य टीम से विवाद, सेंपिल नहीं लेने दिया
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए 80 टिन सरसों तेल का नमूना जांच का भेजा
दातागंज। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यहां मावा बाजार में छापामारी की गई तो नेताओं का हवाला देकर तमाम मावा व्यापारी विवाद पर उतर आए। टीम को मावा का सेंपिल भी नहीं भरने दिया गया। बात एसडीएम तक पहुंची लेकिन कोई निदान नहीं हो सका। इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा टीम ने श्यामू मिष्ठान भंडार और म्याऊं में आशीष विश्वास की मिठाई की दुकान से बरफी के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। इधर, बरेली से उसावां जा रहे मिनी ट्रक में भरे 80 टिन सरसों के तेल को तबतक के लिए सीज कर दिया गया है, जबतक उससे लिए गए नमूनों की लखनऊ प्रयोगशाला से जांच होकर नहीं आ जाती। यहां बता दें कि यह मिनी ट्रक नई सराय रोड पर पकड़ा गया था। चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। उससे जमानत पत्र भरवा लिया गया है। बताते हैं कि फर्जी डिलीवरी पत्रों पर इसकी फर्जी नामों पर रवानगी की गई थी।