फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bus and Tata Sumo Three killed in collision

बस और टाटा सूमो की  भिड़ंत में तीन की मौत

Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 18 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bus and Tata Sumo Three killed in collision
बस और टाटा सूमो की  भिड़ंत में तीन की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
फोटो-15 से 20
विज्ञापन

बदायूं-मेरठ हाईवे पर रोडवेज बस और टाटा सूमो की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह करीब छह बजे महाबा नदी पुल के पास हुआ। इस दौरान करीब पांच घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में दो लोग एक ही गांव के हैं। हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया।
दहगवां निवासी कर्रु की कई दिन से तबियत खराब थी। शनिवार को कर्रु दहगवां के ही लालाराम की टाटा सूमो कार से दवाई लेने बरेली जा रहे थे। गाड़ी को लालाराम चला रहा था। रास्ते में महाबा नदी के पुल के पास टाटा सूमो को बदायूं की ओर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दहगवां निवासी लालाराम (30) पुत्र रामेश्वर, कर्रु (35) पुत्र करन सिंह और खनुआ नगला के सौदान सिंह (55) पुत्र सियाराम की मौत हो गई। दगवां के अलीशेर और पड़रिया के सुशील गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद बदायूं-मेरठ हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

खबर मिलने पर सीओ सहसवान उमेश यादव फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए ग्रामीण अड़े रहे। करीब पांच घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बाद में अधिकारियों ने किसी रहत से शव उठवाने के बाद जाम खुलवाया। अलीशेर और सुशील को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अलीशेर की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मौत से दहगवां में माहौल हुआ गमगीन
दहगवां। हादसे में मरने वालों में लालाराम और कर्रु दहगवां गांव के निवासी हैं। घायल अलीशेर भी यहीं का है। हादसे की खबर मिलने के बाद सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। कर्रु और लालाराम के घर भी पास-पास में ही हैं। एक ही गांव के दो लोगां की हादसे में मौत से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया है। कर्रु अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था। लालाराम का परिवार सम्पन्न तो है लेकिन उसकी संतानें भी छोटी हैं। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिवारर के लोग चित्कारें भरने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed