{"_id":"58a5ec784f1c1bd357d84ac8","slug":"burglars-mobile-shop-14-million-of-recycled-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मोबाइल शॉप से 14 लाख का माल साफ किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मोबाइल शॉप से 14 लाख का माल साफ किया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-4
शहर में हाईवे किनारे इंदिरा चौक के पास हुई वारदात
जेक के जरिए शटर उठाकर दुकान में घुसे थे चोर
शहर के व्यस्त इलाके इंदिरा चौक के पास स्थित एक मोबाइल शॉप से चोरों ने बुधवार रात करीब 14 लाख रुपये का माल साफ कर दिया। चोर दुकान का शटर जेक के जरिए उठाने के बाद अंदर घुसे थे। घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रिषभ नारंग की इंदिरा चौक के पास बरेली-मथुरा हाईवे पर नारंग कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। बुधवार शाम को रिषभ नारंग रोज की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। गुरुवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर उठा हुआ था। रिषभ नारंग के होश उड़ गए। शटर खोलने के बाद दुकान में देखा तो लाखों रुपये का माल साफ था। इनमें अलग-अलग कंपनियों के 92 स्मार्ट फोन भी शामिल हैं। रिषभ ने घटना के बारे में जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिषभ की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गौर करने वाली बात यह है कि दुकान हाईवे किनारे है। यहां रात भर चहल-पहल रहती है। कुछ ही दूरी पर रेलवे स्टेशन भी है। इंदिरा चौक पर पुलिस पिकेट की तैनाती भी रहती है। इसके बाद भी चोर आसानी से वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए।
-------
सीसी कैमरा में रिकार्ड हुई पूरी वारदात
बदायूं (ब्यूरो)। मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को शायद यह नहीं पता था कि यहां सीसी कैमरे लगे हुए हैं। पूरी घटना सीसी कैमरों में रिकार्ड हो जाएगी। बाद में पुलिस इसी के आधार पर चोरी की इस वारदात का वर्क आउट कर सकती है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। पुलिस को भी उम्मीद है कि रिकार्डिंग से चोरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।