{"_id":"588b6ed44f1c1b9e7dcf5917","slug":"burglars-broke-open-the-gate-stole-40-bags-of-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा तोड़कर चोरों ने 40 बोरा धान चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजा तोड़कर चोरों ने 40 बोरा धान चुराए
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरवाजा तोड़कर चोरों ने 40 बोरा धान चुराए
बिल्सी में गल्ला व्यापारियों के गोदामों से लगातार चोरियां
नगर में चोरी की सिलसिलेवार वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब चोरों ने एक गल्ला व्यापारी के गोदाम के ताले तोड़कर यहां से 40 बोरा धान साफ कर दिया। सुबह होने पर गल्ला व्यापारी को चोरी के बारे में जानकारी हुई। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। गल्ला व्यापारियों की दुकानों और गोदामों से लगातार हो रहीं चोरियों को लेकर व्यापारियों में गुस्सा है।
बिल्सी नगर के गल्ला व्यापारी डॉ. राजा बाबू वार्ष्णेय का मोहल्ला नंबर चार में गोदाम है। गुरुवार की रात चोरों ने गोदाम के दरवाजे के ताले तोड़ दिए। गोदाम में चौकीदार देवी सिंह था। उसे बंधक बना लिया। इसके बाद चोरों ने यहां से 40 बोरा धान साफ कर दिया। सुबह होने पर गल्ला व्यापारी को इस बारे में पता लगा। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। बता दें कि इससे पहले 13 जनवरी को इसी गल्ला व्यापारी के गोदाम से चोरों ने 13 क्विंटल उड़द चोरी कर लिए थे। इस मामले में भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। एक महीने में गल्ला व्यापारियों की गोदामों और मंडी परिसर से अनाज चोरी की करीब एक दर्जन वारदातें हो चुकी है। व्यापारियों में इसको लेकर गुस्सा है। गल्ला व्यापारियों ने चोरी की वारदातों पर अंकुश के साथ पुराने मामले के खुलासे की मांग की है।