फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Burglars broke into the house with a ladder to clear goods

घर में सीढ़ी लगाकर घुसे चोरों ने किया माल साफ

Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Burglars broke into the house with a ladder to clear goods
चोरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मोहल्ला नझियाई में शुक्रवार रात हुई घटना
 नझियाई मोहल्ले में चोरों ने एक घर को उस वक्त निशान बना लिया, जब गृहस्वामी समेत परिजन नींद में थे। सीढ़ी लगाकर घुसे चोरों ने कमरे से जेवरात समेत करीब 1.25 लाख रुपये का माल समेट लिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया।
चोरी की घटना शुक्रवार रात की है। नझियाई निवासी तेजपाल समेत उसके परिजन दरवाजा बंद कर सो गए थे। दीवार भी ऐसी नहीं थी कि उसे फांद कर कोई अंदर घुस सके। सीढ़ी लगाकर चोर पहले छत पर पहुंचे फिर नीचे उतर गए। चोरों ने कमरे में अलमारी समेत बक्सों को खंगाल लिया। गृहस्वामी की पत्नी के जेवरात में सोने  की चेन, कुंडल, पाजेब, मंगलसूत्र और 35 हजार रुपया समेट लिया।
विज्ञापन

तड़के जाग होने पर गृहस्वामी ने दरवाजा खुला देख कमरों में झांका तो सबकुछ बिखरा पड़ा मिला। चोरी की भनक लगते ही गृहस्वामी की पत्नी रोने लगी। गृहस्वामी कोतवाली जाकर पुलिस को भी बुला ले गया, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जो चोरों तक पहुंचाने में मददगार बनता। तेजपाल की ओर से रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दे गई है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- युवक के मरने वाली खबर का फोटो नंबर 16 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed