{"_id":"591efa1d4f1c1bd81af22a06","slug":"bunker-in-dunlop-death-of-a-young-man-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डनलप में घुसी बाइक, एक युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डनलप में घुसी बाइक, एक युवक की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस क्षेत्र में दहेमी गांव के पास हुआ हादसा
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव दहेमी के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से डनलप में घुस गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर जख्मी हो गया। डनलप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
कुंवरगांव के गांव गर्रुइया निवासी अमित (22) पुत्र विजेंद्र अपने चचेरे भाई सुनील (19) पुत्र रक्षपाल के साथ बाइक से बदायूं आ रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर इनकी बाइक डनलप में पीछे से घुस गई। हादसे में अमित की मौके पर मौत हो गई और सुनील गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डनलप को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। शिनाख्त के बाद परिवार वालों को खबर दी गई। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घायल सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। अमित के परिवार में कोहराम का माहौल है।
----------
अज्ञात वाहन ने बाइक रौंदी, एक व्यक्ति ने जान गंवाई
एम-एफ हाईवे पर वनकोटा गांव के पास हुआ हादसा
वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसा गुरुवार देर रात हुआ।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी 30 वर्षीय आशीष कुमार मोहल्ले के ही बबलू नाम के व्यक्ति के साथ गुरुवार को वजीरगंज गए थे। देर रात यह दोनों लोग बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में गांव वनकोटा के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इन दोनों लोग के जेब से निकले कागजों के आधार पर शिनाख्त की। काफी देर बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
------
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
बगरैन। वजीरगंज थाने के गांव करेंगी के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार घायल हो गया। घायल क्षेत्र के गांव बरीपुरा निवासी नन्हे पुत्र देवेंद्र को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।