{"_id":"57814d024f1c1b4f677f9c04","slug":"bullets-fired-at-the-father-and-son-father-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे पर बरसाईं गोलियां, पिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप-बेटे पर बरसाईं गोलियां, पिता की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर सवार हमलावरों ने शनिवार को हाईवे पर पिता-पुत्र पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बिसौली के गांव कुआंडांडा में रहने वाले 48 वर्षीय सुल्तान अपने 22 वर्षीय बेटे बबलू के साथ शनिवार को बिसौली आए थे। शाम को घर लौटते वक्त गांव का ही जुगेंद्र भी बाइक से उनके साथ था। आरोप है कि रास्ते में दो बाइक से पीछा कर रहे गांव के ही पुत्तन, रामतीरथ, भाय सिंह, पुष्पेंद्र और श्याम मोहन ने पिता-पुत्र को कस्बे के पास हाईवे पर घेर लिया। पहले डंडा मारकर दोनों को बाइक से गिरा दिया और फिर उन पर फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से सुल्तान की मौके पर मौत हो गई जबकि बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलने पर सीओ अजय शर्मा और एसओ कश्मीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल बबलू को बरेली रेफर किया गया है। घटना की वजह करीब पांच महीने पहले सुल्तान का रामतीरथ और पुत्तन से हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।
....
रंजिश में घटना हुई है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
-संजय राय, एसपी देहात