{"_id":"2912f2acbb623141c329276deb9649ad","slug":"brother-was-pistol-garage-owner-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई के पिस्टल से हुई थी गैराज मालिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनोई के पिस्टल से हुई थी गैराज मालिक की मौत
badaun
Updated Sat, 06 Jun 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर गैराज मालिक नौशाद की हत्या में उसके बहनोई का लाइसेंसी पिस्टल इस्तेमाल हुआ था। यह हत्या है या आत्महत्या? पुलिस पड़ताल इस दोनों के बीच झूल रही है। नौशाद के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मोना नाम की महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। मोहल्ले के लोगों की मानें तो नौशाद का मोना के घर पर काफी आना-जाना था।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ऊपरपारा निवासी मोटर गैराज मालिक नौशाद को ऊपरपारा नई बस्ती में मोना नाम की महिला के घर पर गोली मार दी गई थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। यहां से बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में नौशाद की मौत हो गई। नौशाद के परिवार वालों ने मोना पर हत्या का आरोप लगाया था। मौके से पुलिस को 32 बोर का एक पिस्टल भी मिला था। पड़ताल में पता लगा है कि शुक्रवार को नौशाद मोहल्ले में ही रहने वाले अपने बहनोई का लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर गया था। इसी रिवाल्वर की गोली उसको लगी है। इधर मोना के खिलाफ पुलिस ने हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पड़ताल हत्या और आत्महत्या के बीच झूल रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपी मोना को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांत्वना देने पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री आबिद
बदायूं। दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा मृतक गैराज मालिक नौशाद के घर पहुंचे। वह उनके जनाजे में भी शामिल हुए। रजा ने परिवारीजनों को सांत्वना देने के साथ उनको हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह तो पड़ताल का विषय है। बरामद पिस्टल नौशाद के बहनोई का है। परिवार वालों की तहरीर पर मोना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
-भोलू सिंह भाटी, प्रभारी, कोतवाली