फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero ramped into trolley, five killed

गन्ने से भरी ट्रॉली से टकराई बोलेरो, पांच लोगों की मौत

Sat, 17 Feb 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 17 Feb 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bolero ramped into trolley, five killed
bolero
बिसौली रोड पर शाम 8.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। नामकरण संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी बोलेरो सामने से आई गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गई। इसमें बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया तो कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर डीएम, एसएसपी और सीएमओ जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन निवासी नानक की बेटी सीमा की शादी बिल्सी इलाके के गांव सिरतौल में हुई है। सीमा के बेटे का शुक्रवार को नामकरण संस्कार था। इसमें नानक के भाई जालिम सिंह परिवार को लेकर बोलेरो में सिरतौल गांव गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में बोलेरो सहसवान क्षेत्र में गन्ने से भरी ट्रॉली में जा घुसी। इसमें बोलेरो ड्राइवर श्रीराम (40), नानक के पुत्र देवेंद्र की पत्नी रूपवती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक एक महिला और दो बच्चों के शवों की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed