फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bolero collision killed biker

बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाइवे पर शनिवार सुबह हुआ हादसा
गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन 

 बरेली-मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार युवक नेत्रपाल को चपेट में ने लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों समेत मृतक के घरवालों ने जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शव को कब्जे में लिया। हाइवे पर करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा।
हादसा बुटला बोर्ड के पास शनिवार करीब नौ बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवमई पूर्वी निवासी नेत्रपाल (35) पुत्र स्व. पुन्नी लाल यहां बाजार आने को साइकिल से चला। गांव से निकलते ही वह मैथा प्लांट के पास पहुंचा, तभी सामने से उसे तेज रफ्तार बोलेरो ने उसने अपनी चपेट में ले लिया। वह बोलेरो के पहिया के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भनक लगते ही देवरमई समेत आसपास गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बोलेरो पकड़वाने के लिए हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोलेरो को तो पकड़वा लिया, लेकिन ग्रामीण बोलेरो चालक को मौके पर लाने की जिद पर अड़ गए। करीब एक घंटा तक जाम के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के बीच मध्यस्थों के जरिए पुलिस ने भीड़ को समझा लिया। जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बोलेरो के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



न भाई-बहन, पत्नी ने भी छोड़ दिया था
उझानी। सड़क हादसे में मृत देवमई पूर्वी निवासी नेत्रपाल के पिता पुन्नी लाल की पहले ही स्वाभाविक मौत हो चुकी है। वह अपने पिता की इकलौती संतान था। उसकी शादी भी हुई थी, लेकिन पारिवारिक कारणों से करीब सात-आठ साल पहले उसने नेत्रपाल को छोड़ दिया था। वह मायके जाकर रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed