फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of women found in Polytechnic premises

राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में मिली लापता महिला की लाश

Tue, 24 Jul 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 24 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Body of women found in Polytechnic premises
deadbody
 पांच दिनों से लापता एक महिला की सड़ी गली लाश मंगलवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में झाड़ियों के बीच मिली। मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक हड्डियों की डीएनए जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर घास काटने गए लोगों को राजकीय पॉलिटेक्निक की झाड़ियों से दुर्गंध आती महसूस हुई। उन्होंने झाड़ियों में झांककर देखा तो करीब 42 वर्षीय एक महिला की सड़ी गली लाश पड़ी थी। सिविल लाइंस थाना इंचार्ज देवेश सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने महिला की शिनाख्त सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम आरिफपुर नवादा के भगवानदास की पत्नी अमरवती के रूप में की। सूचना पर पहुंचे भगवानदास के परिवार वालों ने कपड़ों से अमरवती को पहचान लिया। परिजनों के मुताबिक अमरवती पांच दिन पहले घास लेने राजकीय पॉलिटेक्निक के पास आई थी, जिसके बाद से वह लापता थी। तभी से वे महिला को तलाश कर रहे थे। 22 जुलाई को भगवानदास ने ग्राम सालारपुर निवासी गिरिंद पुत्र मुन्ने के खिलाफ शक के आधार पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अमरवती के गायब होने के दिन से ही मुन्ने गांव में नहीं था। इससे परिजन मान रहे थे कि अमरवती को मुन्ने ले गया है। अब घर वालों का कहना है कि मुन्ने ने ही हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका है। लाश काफी सड़ गल चुकी थी। इस वजह से पोस्टमार्टम से भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सक ने डीएनए टेस्ट के लिए हड्डी को सुरक्षित कर लैब भेजा है।             
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed