{"_id":"57e18c2e4f1c1bf641a8336f","slug":"binavar-child-died-after-being-crushed-by-a-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनावर में ट्रैक्टर से कुचल कर बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिनावर में ट्रैक्टर से कुचल कर बच्ची की मौत
ब्यूरो /बदायूं
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा गौटिया में मंगलवार को ट्रैक्टर से कुचल कर 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
बिनावर थाने के गांव बरखेड़ा गौटिया निवासी इतवारी की पत्नी भूरी अपनी 10 साल की बेटी राज कुमारी के साथ मंगलवार को बाजार गई थी। मां-बेटी शाम को घर लौट रहे थे। करीब पांच बजे सड़क पार करते वक्त राज कुमारी को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अवैध खनन: चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जेसीबी पकड़ी
बिसौली। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुड़िया गांव में छापामारी कर अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर-टॉली और एक जेसीबी को कब्जे में लिया है। अवैध खनन कर रहे लोग पुलिस को देखकर भाग गए। एसओ प्रदीप यादव को खबर मिली कि मुडिय़ा में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। उन्होंने मौके पर पुलिस टीम के साथ छापामारी की। पुलिस को देखकर अवैध खनन में लगे लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से चार टैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।