फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike riding miscreants Rural spoil a million

बाइक सवार बदमाशों ने  ग्रामीण से लूटे एक लाख

Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो उसहैत।
ब्यूरो उसहैत। Updated Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants Rural spoil a million
- फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन


राहगीरों ने एक लुटेरा दबोचा, दूसरा हुआ फरार  
उसहैत में सोत नदी पुल के पास दिन दहाड़े हुई वारदात

पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह ग्रामीण से एक लाख रुपये लूट लिए। शोर शराबा होने पर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। एक बदमाश को पब्लिक एनकाउंटर के बाद दबोच लिया गया जबकि उसका एक साथी एक लाख रुपये लेकर भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए लुटेरे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वारदात दिन दहाड़े उसहैत में सोत नदी पुल के पास हुई। 
उसहैत थाने के गांव टिकरी निवासी लाखन ने मंगलवार दिन में उसहैत स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। दिनभर काम निपटाने के बाद शाम करीब तीन बजे यह अपने गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में सोत नदी पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। लाखन के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पब्लिक एनकाउंटर के पास कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बरौना निवासी राधे नाम के एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी एक लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने राधे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक लाखन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने के बाद उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कमलेश सिंह, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed