फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike riders attempted to rob

बाइक सवार को लूटने की कोशिश

Sat, 04 Jun 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike riders attempted to rob
लूटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने किया डंडे से वार, बाइक पर बैठी युवती घायल 
विज्ञापन

 रिश्तेदारी में युवती को बाइक से छोड़ने जा रहे तीन लोगों को बाइक सवार बदमाशों ने डंडा मारकर लूटने का प्रयास किया। इससे बाइक पर पीछे बैठी युवती गिरकर घायल हो गई। बाइक सवार ग्रामीणों की सहायता से बमुश्किल लूटने से बच सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उनके गंतव्य तक छोड़ दिया।  

शुक्रवार की देर शाम कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर के रामचंद्र तथा देवेंद्र बाइक से थाना बिल्सी के ग्राम नागरझूना में रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह प्रकाश चंद्र की पुत्री नीतू देवी को छोड़ने जा रहे थे। बिल्सी रोड पर मूसेपुर पुल से पहले बगिया के पास पल्सर सवार बदमाशों ने पीछा करके बाइक रुकवाने की कोशिश की। बाइक न रोकने पर बदमाशों ने पीछे से डंडा मारा, जिससे बाइक पर पीछे बैठी नीतू गिर गई, जबकि देवेंद्र बाइक भगाकर पास में स्थित गांव मूसेपुर पहुंच गया। वहां ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पर पहुंचे तो बदमाश भाग चुके थे, नीतू सड़क के किनारे बेहोश पड़ी मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और लड़की को उठाकर मूसेपुर ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस तीनो को नागरझूना छोड़कर वापस लौट गई। इस घटना से ग्रामीणों में भय के साथ पुलिस व्यवस्था को लेकर रोष भी फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed