फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider robbed the young man

बाइक सवार युवक को पीटकर लूटा

Thu, 16 Mar 2017 12:47 AM IST
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे युवक को रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और सरिया से पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने उसकी जेब से सेलफोन, नगदी, अंगूठी और सोने की चैन लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है। पुलिस को दी तहरीर में ज्ञान सिंह पुत्र नारायन सिंह निवासी जमालपुर पीयरी ने बताया है कि होली वाले दिन उसका पुत्र हरप्रसाद बाइक से रिश्तेदारों को लेने के लिए सहसवान आ रहा था कि पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी अवधेश, महीपाल, ब्रेश, अजयपाल ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया और उसकी जेब में रखा मोबाइल, 4900 रुपये, अंगूठी और गले की चैन छीनकर ले गए। पीडित ने 100 नंबर पर डायल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed