फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike crashed into a tree, killing two friends दो दोस्तों की मौत

पेड़ से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike crashed into a tree, killing two friends दो दोस्तों की मौत
दो दोस्तों की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे इस्लामनगर-चंदौसी रोड पर गांव सिठौली के पास हुआ। दोनों ही हाई स्पीड गाड़ी को चलाने के दौरान हेलमेट भी नहीं पहने थे। मरने वाले विवेक के पिता सराफा और आकाश दीप के पिता घी व्यापारी हैं। दोनों की मौत से कस्बे में गमगीन माहौल है। शोक में शनिवार को कस्बे के बाजार भी बंद रहे। 
विज्ञापन

इस्लामनगर के मोहल्ला भुर्जी निवासी कमल रस्तोगी सराफा व्यापारी हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा विवेक भी व्यापार में हाथ बंटाता था। कस्बे के ही मेन बाजार के प्रदीप उर्फ भूरे के 20 वर्षीय बेटे आकाश दीप आर्य से विवेक की दोस्ती थी। शुक्रवार शाम दोनों दोस्त विवेक की बाइक से चंदौसी रोड पर घूमने के लिए निकले थे। इनकी तेज रफ्तार बाइक सिठौली गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग पहले तो इनको चंदौसी ले गए, बाद में वहां से मुरादाबाद ले गए। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

व्यापारियों के दो पुत्रों की हादसे में मौत की खबर से कस्बे में शोर की लहर दौड़ गई। शनिवार को बजार भी बंद रहे। विवेक और आकाशदीप का कस्बे के श्मशान पर साथ-साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व विधायक दयाशिंधु शंखधार, सपा नेता हितेंद्र शंखधार, चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, पूर्व चेयरमैन वाहिद खान, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता समेत संदीप गुप्ता आदि ने शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद मिलनसार स्वभाव का था विवेक
इस्लामनगर। विवेक बेहद मिलसार व्यवभाव का था। हादसे में उसकी मौत से लोग स्तब्ध हैं। दो भाई और एक बहन में विवेक सबसे छोटा था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिता के साथ व्यापार में हाथ बंटाता था। आकाश दीप दो भाई हैं। वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। आकाशदीप और विवेक के परिवारों में कोहराम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed