{"_id":"58c1a2174f1c1b6133dc4ecd","slug":"bike-busted-on-highway-woman-jairine-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइक फिसली, महिला जायरीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बाइक फिसली, महिला जायरीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सिलहरी (बदायूं)।
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बेटे के साथ बड़े सरकार की दरगाह जा रही थी
-सिलहरी गांव के पास हादसा, बेटा घायल हुआ
बदायूं-चंदौसी रोड पर सिविल लाइंस थाने के गांव सिलहरी के पास कुत्ते से टकराने के बाद बाइक फिसल गई। हादसे में चंदौसी की महिला जायरीन की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका बेटा घायल हो गया। खबर मिलने पर महिला के परिवार वाले भी बदायूं पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
संभल जिले के थाना चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी हमशी जहां (45) पत्नी मेंहदी हसन अपने बेटे गुले हशन के साथ बाइक से लालपुल स्थित बड़े सरकार की दरगाह पर ज्यारत करने आ रही थीं। रास्ते में सिविल लाइंस थाने के गांव सिलहरी के पास तेज रफ्तार चल रही बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते से टकराने के बाद असंतुलित हुई बाइक फिसल गई। हादसे में हमशी जहां और गुले हसन घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने हमशी जहां को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर मृतका के परिवार वाले आ गए। पोस्टमार्टम के बाद वह शव अपने साथ ले गए।