फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bhosera pradhan muder

सुरजीत चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में आया था नाम

Thu, 15 Jan 2015 07:22 PM IST
ujani
ujani Updated Thu, 15 Jan 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
भैंसोरा की प्रधान के पति की हत्या और बेटे को घायल कर देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना में उसकी संलिप्तता भी वारदात में पाई गई थी। पूछताछ के बाद सुरजीत को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा निवासी सुरजीत को पुलिस ने बुधवार शाम गांव के पास से ही धर दबोचा। पूछताछ के बाद सुरजीत की निशानदेही पर पुलिस ने वह लाठी भी बरामद कर ली जिससे प्रधानपति शिशुभान यादव की हत्या की गई थी। कोतवाल रामसूरत यादव ने बताया कि सुरजीत को नामजद नहीं कराया गया था लेकिन गिरफ्तारी के वक्त नामजदों ने उसे अपने साथ बताया था। सुरजीत घटना के बाद से ही फरार था।
विज्ञापन

बता दें कि नौ दिसंबर को भैंसोरा में सरेराह शिशुभान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने बचाव में जुटे शिशुभान के बेटे केशपाल की बेरहमी से पिटाई की थी। हमलावर उसे मरा समझ कर छोड़ गए थे। शिशुभान हत्याकांड में मृतक के बड़े बेटे विनय कुमार ने पड़ोसी गांव चौसिंगा के सुआपाल समेत छह हमलावरों को नामजद कराया था। सुरजीत का नाम शामिल कराने के लिए भी विनय ने कोतवाल को प्रार्थना पत्र सौंपा था। केस में नामजद पप्पू समेत दो लोगों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और तीन को पुलिस ने पकड़ लिया था। सुआपाल अभी फरार है।  उधर, कोर्ट में पेशी के बाद सुरजीत को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed