फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Been saving her daughter's stepfather

सौतेली बेटी के साथ एक साल तक किया दुष्कर्म

Sun, 14 Feb 2016 11:38 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Been saving her daughter's stepfather
उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति 15 वर्षाय सौतेली बेटी को एक साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। किशोरी जब विरोध करती तो उसे पीटने के साथ जान से मारने की धमकी देता था। किशोरी की मां सब कुछ पता होते हुए भी चुप रही और बेटी पर ही चुप रहने का दबाव बनाया। शनिवार को यह बात जब परिवार के लोगों को पता लगी तब किशोरी की मां ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सौतेले बाप को गिरफ्तार कर किशोरी के लिए मेडिकल परीक्षण को भेजा है।
विज्ञापन

उसहैत थाने के एक गांव का निवासी ध्यानपाल यादव करीब 14 साल पहले पश्चिमी बंगाल के मुर्शीदाबाद से एक महिला को ब्याह कर लाया था। उस समय महिला की गोद में एक साल की बेटी भी थी। अब लड़की की उम्र करीब 15 साल है। बाद में इसी महिला से ध्यानपाल के पांच बेटे हुए। ध्यानपाल चार भाई है। सभी के पास 15-15 बीघा जमीन है। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं और खेती-किसानी करके परिवार चलाते हैं।
विज्ञापन

ध्यानपाल की 15 वर्षीय बेटी का आरोप है कि करीब एक साल पहले ध्यानपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। मां ने भी उस पर किसी को न बताने का दबाव बनाया। पिता के डर और मां के दबाव में वह खामोश रही, लेकिन बाप की दरिंदगी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ध्यानपाल ने बेटी को खेत पर बुलाया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किशोरी के चाचा को पता लग गया। उसने यह बात घर पर बताई। इसके बाद किशोरी के बाबा और चाचा पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी ने एसओ कमलेश सिंह को पूरी दास्तां सुनाई। किशोरी की मां को घर से बुलाया गया। इसके बाद परिवार वालों के कहने पर किशोरी की मां ने ध्यानपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सच क्या है यह तो विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगा।
-सौमित्र यादव एसएसपी   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed