{"_id":"57a634114f1c1bc3762bbe81","slug":"beating-the-keeper-spot-kanvdion-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों को पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ियों को पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर
ब्यूरो /बदायूं
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी में कांवड़ियों को पीटने वाले दरोगा अशोक यादव को एसएसपी सुनील सक्सेना ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले में जांच के आदेश इंस्पेक्टर उझानी को दिए हैं। जांच के बाद दरोगा के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उझानी कोतवाली के दरोगा अशोक यादव ने बुधवार रात कछला गंगा घाट से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों से उझानी में मारपीट कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह कांवड़ियों ने एसएसपी ऑफिस का घेराव कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और सीओ सिटी आनंद कुमार पांडेय ने किसी तरह कांवड़ियों को समझा कर शांत किया। शनिवार को एसएसपी ने दरोगा अशोक यादव को लाइन हाजिर कर दिया। उसके खिलाफ जांच इंस्पेक्टर उझानी को दी गई है।