फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Beaten and stoned in Haryana Five people, including three wounded

मारपीट और पथराव में हरियाणाके  पांच लोगों समेत सात लोग घायल

Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Beaten and stoned in Haryana Five people, including three wounded
हरियाणाके  पांच लोगों समेत सात लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग शुल्क को लेकर हुई घटना
विज्ञापन

 पार्किंग शुल्क की रसीद को लेकर ठेकेदार के कारिंदों और टेंपो सवार लोगों के बीच कहासुनी ने पथराव और मारपीट का रूप धारण कर लिया। पथराव में दोनों पक्ष सात लोग लहूलुहान हो गए। उनमें महिला समेत हरियाणा के एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।
पथराव और मारपीट की घटना रेलवे के बुर्रा फाटक के पास शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। हरियाणा में पानीपत के भारतनगर निवासी प्रह़्लाद सिंह अपने टेंपो  से परिवार समेत बेटी की ससुराल कादरचौक क्षेत्र के गांव अखटामई को चला। पार्किंग शुल्क की रसीद कटवाने के लिए ठेकेदारों के कारिंदों ने टेंपो  रोक लिया। प्रह्लाद की मानें तो उसने बाइपास पर ही रसीद कटवा ली थी। जबकि शुल्क वसूली में जुटे खुशीराम ने बताया कि टेंपो  में सवारी को बैठाया जा रहा था। रसीद मांगने पर प्रह्लाद ने थप्पड़ मार दिया था। दोनों पक्ष में कहासुनी के दौरान ही पहले मारपीट हुई फिर देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

दोनों पक्ष के लोगों ने निशाना बनाकर पथराव किया। पथराव में प्रह्लाद (55), उसकी पत्नी ओमवती (47), बेटों में 23 वर्षीय रवि, 18 साल का अंकित और 15 वर्षीय सोनू घायल हो गए। दूसरे पक्ष से राजीव यादव (28) और खुशीराम (40) निवासी मोहल्ला रामलीला नगला भी लहूलुहान हो गए। पथराव की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर लेने के बाद घायलों को मेडिकल भी कराया। घायलों में ,खुशीराम, ओमवती और अंकित को बदायूं रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed