फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BDC member house was walking slaughterhouse

बीडीसी मेंबर के घर में चल रहा था बूचड़खाना

Wed, 20 Jan 2016 12:04 AM IST
उसहैत (बदायूं)
उसहैत (बदायूं) Updated Wed, 20 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसावां ब्लाक के गांव झंझरऊ में क्षेत्र पंचायत सदस्य मुस्ताक के घर पर छापामारी की। यहां प्रतिबंधित पशुओं को काटा जा रहा था। मौके से पुलिस ने दो कटे हुए प्रतिबंधित पशुओं समेत पांच क्विंटल मांस बरामद किया है। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीडीसी मेंबर समेत तीन लोग पुलिस को चमका देकर भागने में सफल रहे।
एसओ उसहैत कमलेश सिंह को मंगलवार सुबह खबर मिली कि थाना क्षेत्र के गांव झंझरऊ में बीडीसी मेंबर मुस्ताक पुत्र अफसर के घर में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस सप्लाई किया जा रहा है। थाना पुलिस ने दो टीमें बनाकर गांव में मुस्ताक के घर पर छापामारी की। मौके से झंझरऊ निवासी बबलू पुत्र शकील, आफाक पुत्र अफसर, शरीफ पुत्र वकील समेत रमजानपुर निवासी अरशद पुत्र अली अख्तर, राजू पुत्र यामीन, अजीम पुत्र अलीजान को गिरफ्तार कर लिया। मौका पाकर बीडीसी मेंबर मुस्ताक समेत जहांगीर और मुख्तार भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से दो कटे हुए प्रतिबंधित पशु और पांच क्विंटल मांस के साथ पशु काटने के औजार भी बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार बीडीसी समेत तीनों आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
आरोपियों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
उसहैत। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि इस बारे में लिखा-पढ़ी की जा रही है। मुस्ताक अपराधिक प्रवृत्ति का है। कुछ समय पहले उसके घर से अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाने वाले एक आरोपी भी की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed