फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Barricading will be fitted with

बैरीकेडिंग के साथ लगाई जाएगी जाली

Tue, 28 Nov 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 28 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Barricading will be fitted with
बेरीके‌ड‌िंग - फोटो : अमर उजाला
एक दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसको लेकर मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग के साथ जाली लगवाई जाएगी। जिससे कोई भी एजेंट अंदर हाथ नहीं डाल सके। 
एक दिसंबर को सात नगर पालिकाओं, 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना के लिए बैरीकेडिंग की जा रही है और बाहर से जाली लगवाई जा रही है। मंगलवार को अधिकारियों ने मंडी समिति में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन

बिल्सी। एक दिसंबर को नगर की गल्ला मंडी में बिल्सी तहसील क्षेत्र की मतगणना को लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी लाल बहादुर एवं सीओ आरएस राठौर ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। एक दिसंबर को यहां कुल 26 टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। जिसमें बिल्सी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सात, सदस्यों के लिए चार टेबलों पर मत गिने जाएंगे। नगर पंचायत इस्लामनगर के अध्यक्ष पद के लिए छह, सदस्य के लिए चार एवं नगर पंचायत रुदायन के अध्यक्ष पद के लिए तीन, सदस्य पद के लिए दो टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना वाले दिन गल्ला मंडी पूर्णतया बंद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाए गए गणना अभिकर्ताओं के पास 
बदायूं। मंडी समिति में मंगलवार को मतगणना पास बनवाने के लिए दिनभर पार्टी एजेंटों की भीड़ लगी रही। साथ ही मतगणना पास का वितरण भी किया गया। आयोग की ओर से निर्देश मिला है कि एक टेबल पर एक एजेंट या फिर प्रत्याशी ही मौजूद रहेगा। वहीं दूसरी टेबिल पर दूसरा मौजूद रहेगा। कोई भी प्रत्याशी और एजेंट मोबाइल, सेल्युलर फोन, लैपटॉप, टैबलेट, कैलकुलेटर को लेकर मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा।  

एक दिसंबर की सुबह पहुंचेंगे डाक मतपत्र 
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों ने नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए 142 और सदस्य पद के लिए 140 मत पत्र डाले थे। अब मतपेटिकाएं एक दिसंबर को संबंधित मंडी समितियों में कड़ी सुरक्षा की बीच में भेजी जाएंगी। 

छहों जगह तैनात किए गए मतगणना मजिस्ट्रेट
बदायूं। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मतगणना मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिससे मतगणना का कार्य कुशल, सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा सके। 
सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में 22 नवंबर और शहर के एक बूथ पर 26 नवंबर को मतदान हुआ था। अब एक दिसंबर को जिले की छहों मंडी समितियों में मतगणना कराई जाएगी, जो सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसके लिए सभी जगह मतगणना मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सहसवान नगर पालिका में मतगणना मजिस्ट्रेट के रूप में सीडीओ शेषमाणि पांडेय, सहायक मतगणना मजिस्ट्रेट के रूप में डीएफएस के संयुक्त निदेशक ओवेंद्र सिंह, बदायूं मंडी समिति में सिटी मजिस्ट्रेट राज कुमार द्विवेदी और जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त वीरेंद्र कुमार, उझानी मंडी समिति में एसडीएम सदर पारसनाथ और जिला उद्यान अधिकारी रामनारायन वर्मा, बिसौली मंडी समिति में एसडीएम मोहम्मद आवेश और लोनिवि के अवर अभियंता प्रांतीय खंड अजीत चौधरी, बिल्सी में एसडीएम लाल बहादुर और नलकूप खंड प्रथम के अवर अभियंता जितेंद्र प्रताप, दातागंज में एसडीएम दिनेश कुमार सिंह और डीसीपी डास्प डॉ. एके मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी है।


मतगणना को लेकर सट्टा बाजार हुआ गर्म
सहसवान। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने पूरी दम-खम के साथ चुनाव लड़ा है। अब देखना यह है कि नगर की जनता किस पार्टी प्रत्याशी को अहमियत देती है या किस निर्दलीय प्रत्याशी को अपनाकर जीत का ताज पहनाती है। इस बात को लेकर नगर में अटकलों और सट्टे का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed