फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly zone precedent Suppression team made Dbangi

बरेली जोन में मिसाल बना दबंगई दमन दल

Sat, 08 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 08 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bareilly zone precedent Suppression team made Dbangi
अमर उजाला - फोटो : demo pic

विज्ञापन
चार माह में 47 गिरफ्तारियां, 25 वर्कआउट किए
 एसएसपी बदायूं का पुलिस का दबंगई दमन दल बरेली जोन के लिए एक मिसाल साबित हो रहा है। अन्य जिले भी इस पहल पर विचार करने को मजबूर हो गए हैं। सिर्फ चार महीने में 25 वर्कआउट के साथ 47 गिरफ्तारियों का रिकार्ड दबंगई दमन दल ने बनाकर खूब वाह-वाही लूटी है। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान दल की कार्रवाई पर कभी अंगुली नहीं उठी। एसएसपी सुनील सक्सेना की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है। दबंगई दमन दल सीधे एसएसपी के निर्देशन में कार्रवाई कर रहा है। एसएएपी कार्रवाई की नियमित मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
एसएसपी सुनील सक्सेना ने चार्ज लेने के बाद छह जून 2016 को दबंगई दमन दल का गठन किया। यह अपने आप में अनूठी पहल थी। एसआई इंद्रेश कुमार को प्रभारी बनाकर दबंगई दमन दल को जरूरी संसाधन मुहैया कराए। इसके गठन का मुख्य मकसद थानों में पुलिस पर बोझ कम करना था। दबंगई दमन दल ने पहली कार्रवाई 14 जून को की। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश कर दो ऑटो लिफ्टर दबोच लिए। इसके अगले दिन दल ने एक अन्य मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन

एसएसपी सुनील सक्सेना के निर्देशन में काम करते हुए दबंगई दमन दल चार से भी कम महीने में जिले के आठ थाना क्षेत्रों में 47 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 25 मामलों के वर्क आउट का रिकार्ड बना चुका है। बिसौली में ट्रैक्टर लूटकांड का मामले का खुलासा भी दबंगई दमन दल ने किया। एक हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया गया। दल के निशाने पर सबसे ज्यादा दबंगई करने वाले लोग रहे। इन पर सख्ती से कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सबसे ज्यादा 17 गिरफ्तारी सिविल लाइंस में
बदायूं। चार महीने के कार्यकाल में दबंगई दमन दल ने सबसे ज्यादा 17 गिरफ्तारियां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कीं। सदर कोतवाली और उझानी में इस दौरान नौ-नौ गिरफ्तारियां की गईं। बिसौली में पांच, उसहैत में तीन, वजीरगंज, उघैती और कादरचौक में दो-दो गिरफ्तारी दबंगई दमन दल ने कीं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया।
 
त्वरिक कार्रवाई से बढ़ा पुलिस पर भरोसा
बदायूं। दबंगई दमन दल की त्वरित कार्रवाई से जनता का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ा है। कई मामलों में फरियाद सुनने के बाद एसएसपी सीधे दबंगई दमन दल को त्वरित कार्रवाई का आदेश देते हैं। आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी से पीड़ित का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ता है। 

 
बदायूं के पुलिस की यह अच्छी पहल है। मैं खुद प्रभावित हूं। उन्होंने अपने स्तर से दबंगई पर काबू के लिए जो दल बनाया था। उसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। एसएसपी बदायूं से बात करने के बाद रेंज के बाकी जिलों में भी इस तरह के दल का गठन रेंज के अन्य जिलों में करने पर भी विचार किया जा रहा है।
-आशुतोष कुमार, डीआईजी बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed