फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   banwari singh yadav

बनवारी सिंह बोले- मुझसे मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Tue, 17 Feb 2015 12:44 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 17 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
banwari singh yadav
सपा जिलाध्यक्ष, एमएलसी, पूर्व मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता बनवारी सिंह यादव का कहना है कि उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रविवार की शाम उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज पहुंचा था। रकम न देने पर बनवारी सिंह और उनके विधायक बेटे आशीष यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। देर रात पुलिस ने मुकदमा कायम करने की तैयारी के साथ सर्विलांस की मदद से मैसेज भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैसेज में रंगदारी की रकम 19 फरवरी को एटा में देने के लिए लिखा है। यह भी लिखा है कि रकम देने का स्थान उनके एटा पहुंचने पर बताया जाएगा। एमएलसी बनवारी सिंह ने रंगदारी मांगने संबंधी मैसेज आने की चर्चा सोमवार को शेखूपुर विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान की थी। इस संबंध में देर शाम बदायूं सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई। एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिस नंबर से एमएलसी के मोबाइल पर मैसेज आया था वह नंबर स्विच ऑफ है। लोकेशन जानने के लिए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। इसमें सिविल लाइंस पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

मुलायम सिंह सरकार में बनवारी सिंह यादव का खासा दबदबा था। लोग उन्हें मिनी मुख्यमंत्री कहा करते थे। सपा सरकार में उनके ही एमएलसी से रंगदारी मांगे जाना प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोलता है।    बनवारी सिंह यादव से इस संबंध में फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed